भारत अगले 5 साल के लिए लीज़ पर लेगा 3 AWACS विमान
भारत अगले 4 से 5 सालो के लिए AWACS विमानों को लीज़ पर लेने की योजना बना रही है। अभी फिलहाल भारत के पास 5 ऐसे AWACS विमान है। जिसमे 3 AWACS 360 डिग्री तक निगरानी कर सकता है जबकि 2 AWACS विमान केवल 240 डिग्री ही निगरानी कर सकता है। ये दो विमान भारत द्वारा निर्मित है जिसका नाम नेत्र है। हालाँकि DRDO अपना खुद का AWACS विमान त्यार करने में लगी हुई है लेकिन इसे बनकर त्यार होने में 4 से 5 साल लगेंगे तब तक भारतीय सेना AWACS विमानों को लीज़ पर लेने की योजना बना रही है।
क्या होता है AWACS
AWACS का फुल फॉर्म Airborne Warning & Control System (AWACS) होता है। यह एक तरह का निगरानी विमान होता है। साधारण शब्दो में कहां जाय तो यह एक ऐसा राडार होता है जो किसी एयरप्लेन के ऊपर लगा होता है। भारत जो AWACS बना रही है उसमे राडार के रूप में फॉलकन राडार का उपयोग किया जायेगा जो एक इजराइली राडार है। विमान की बात की जाये तो इसके लिए A321 विमान का उपयोग किया जायेगा। इसमें राडार की साइज की बात करें तो यह 9 मीटर की डायामिटेर वाला एक एलिप्टिकल राडार होगा जिसकी मोटाई लगभग 1. 4 मिटेर के आस पास होगी।
AWACS विमानों के मामले में पाकिस्तान से भी पीछे है भारत
भारत को और AWACS विमानो की जरूरत है क्युकी इतना बड़ा देश होने के बाद भी भारत के पास केवल 5 AWACS विमान ही है।
AWACS विमानो के मामले में भारत पाकिस्तान से भी पीछे है पाकिस्तान के पास जहां 8 से 12 के बिच AWACS विमान है वही भारत के पास केवल 5 ही AWACS विमान है।