
शमी और बुमराह :कौन खेलेगा विश्व कप ?
भारतीय फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। आखिर बहुत समय के इंतज़ार के बाद बुमराह फिर से एक बार अपने फैंस को ग्राउंड में खेलते दिखाई देंगे। जिससे इस बार विश्व कप में रोमांच और ज्यादा बढ़ जायेगा। एशिया कप में हार के बाद भारतीय फैंस काफी नाराज़ है। पर इस बार के विश्व कप में बुमराह का खेलना भारतीय फैंस के लिए राहत की बात है। हालांकि बुमराह एक बहुत ही बड़ी इंजरी के बाद वापस लौटेंगे। पर फैंस को पूरी उम्मीद हैं की उनकी ये चोट उनके परफॉरमेंस पर हावी न हो। और वो हमेशा की तरह इस बार भी अपने लय में दिखाए दे।
बुमराह विश्व कप 2022 के लिए चयनित :
चयन समिति के सदस्य के अनुसार, बुमराह और शमी के बीच केवल एक का चयन किया जाएगा, यदि बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, तो शमी का चयन नहीं किया जाएगा और रिपोर्ट के अनुसार बुमराह पूरी तरह से फिट हैं और वो इस बार के विश्व कप में खेलेंगे।
इसके इलावा विश्व कप के लिए टीम का चयन 15 या 16 अक्टूबर तक किया जायेगा जिसमे बुमराह के खेलने की साफ़ पुष्टि की जाएगी ,साथ ही हर्षल पटेल को भी इस बार विश्व कप में मौका दिया जायेगा।