लूडो गेम क्या है ,इसे अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे खेले ?
हेलो दोस्तों लूडो किंग गेम क्या है, लूडो किंग गेम में फ्रेंड्स को निमंत्रित कैसे करें?और लूडो किंग गेम को ऑनलाइन या ऑफलाइन फ्रेंड के साथ कैसे खेले ?आज हम आपको इस आर्टिकल में यह सब बातें बताएँगे। अगर आपको भी लूडो खेलना पसंद है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है.लूडो गेम बहुत ही लोकप्रिय गेम है, इस के बारे में आप भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि आप भी इसे बचपन से खेलते आए हैं।
लूडो एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है, जिसको बहुत से लोग अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तेदार, बच्चों आदि के साथ ऑफलाइन खेलते हैं। इसी का एडवांस वर्जन का नाम है लूडो किंग। लूडो किंग एंड्रॉयड और आई फोन दोनों ही स्मार्टफोन यूजर के लिए उपलब्ध है, और इस्पे आप अपने ऑफलाइन या ऑनलाइन दोस्त , दोनों के साथ बहुत ही मजे से खेल सकते हैं।
इनको आप अपने फेसबुक वाले दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें आप अपने विपक्षी के साथ बातें भी कर सकते है,और इसमें बहुत से लोग अलग-अलग अलग देश के होते हैं जिनके साथ आप खेलते -खेलते बातचीत भी कर सकते हैं और उन्हें अपना दोस्त बनाकर उनके साथ हमेशा खेल सकते हैं।
अपने दोस्तों के साथ लूडो किंग गेम को कैसे खेलें?
लूडो किंग मल्टीप्लेयर गेम है, जिसे आप अपने ऑफलाइन या ऑनलाइन दोस्त दोनों के साथ खेल सकते हैं। कभी-कभी हमें किसी जगह पर बहुत ज्यादा समय व्यतीत करना होता है और तब हम वहां पर उबने लग पड़ते हैं, तब हमारे पास समय व्यतीत करने के लिए या तो कोई फिल्म देखने या गेम आदि खेलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होता।
इन सभी विकल्पों में लूडो किंग को ऑनलाइन मल्टीप्लेयर खेलना सबसे सही विकल्प है। ऑनलाइन लूडो किसी भी शहर या किसी भी देश के लोगों के साथ खेल सकते हैं, और आप उनसे बहुत ही आसानी से जुड़ भी सकते हैं।
लूडो किंग गेम अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे खेले ?
- सबसे पहले अपने मोबाइल पर लूडो किंग नाम के ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
- अब लूडो किंग ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद खोलें, अब आपको यहां पर लॉगइन करने के लिए फेसबुक या प्ले एस गेस्ट(play as guest) का विकल्प दिखेगा। अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट से इसमें लॉगइन करना चाहते हैं तो फेसबुक वाला विकल्प चयनित करें और अगर आप इसमें गेस्ट के तौर पर खेलना चाहते हैं तो आप गेस्ट की तरह भी खेल सकते हैं।
- उसके बाद अब आप अपना देश चयनित करें, आप जिस भी देश का खिलाडी बनके खेलना चाहते हैं आप उस देश को चयनित करें।
- देश चयनित करने के बाद प्रोफाइल पिक्चर में बहुत सी पिक्चर दिखेंगी इनमें से किसी भी पिक्चर को यहां से खोलकर और कंटिन्यू पर क्लिक करके आप उसे अपने प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं।
- इसके बाद आप इसमें सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
यहां पर बहुत से विकल्प दिखेंगे जैसे कि लोकल मल्टीप्लेयर, ऑनलाइन मल्टीप्लेयर ,प्ले विद फ्रेंड्स आदि विकल्प दिखेंगे, इनमें से अगर आप अपने फ्रेंड के साथ लूडो गेम खेलना चाहते हैं तो दूसरा ऑप्शन प्ले विद फ्रेंड्स पर क्लिक करके आप अपने दोस्तों के साथ ऑफलाइन बैठकर खेल सकते हैं।
Read More : इंस्टाग्राम लॉगिन कैसे करें ?
ऑफलाइन मोड चयनित करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा वहां पर आपको जितने भी दोस्तों के साथ खेलना है आपको उसका चयन करना पड़ेगा। आप दो, तीन, चार, पांच, छे आदि जितने भी दोस्तों के साथ आप लूडो का खेल खेलना चाहते हैं आप ऑफलाइन मोड में उतने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। प्लेयर चयनित करने के बाद प्ले के बटन पर क्लिक कर दें, इसके बाद आप ऑफलाइन मोड में गेम का पूरी तरह से आनंद लें।
लूडो गेम को ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ कैसे खेले ?
ऑफलाइन के बाद आप इस गेम को ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ कैसे खेल सकते हैं। आप ऑनलाइन भी 2 या 4 प्लेयर के साथ खेल सकते हैं, उसके लिए आपको प्ले ऑनलाइन वाले बटन पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको अपने साथ ऑनलाइन दोस्तों के जुड़ने का इंतजार करना है ,10 से 15 सेकंड में जैसे ही आपके दोस्त जुड़ जाएंगे आपका गेम सफलतापूर्वक शुरू हो जाएगा और फिर आप ऑनलाइन अलग-अलग देश के लोगों के साथ लूडो गेम का आनंद ले सकते हैं.
फेसबुक के दोस्तों के साथ लूडो गेम कैसे खेले ?
फेसबुक वाले दोस्तो के साथ लूडो गेम कैसे खेले? फेसबुक फ्रेंड्स को लूडो किंग गेम में इनवाइट कैसे करें? यही अगर आप जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसमें अपने फेसबुक अकाउंट से लॉगइन करना होगा।
सबसे पहले यहां होम पर ग्रुप आइकन दिखेगा ,इस पर क्लिक करने के बाद फेसबुक फ्रेंड वाला ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करने के बाद आप अपने लोगों को फेसबुक के साथ कनेक्ट कर सकते हैं ,फेसबुक से लूडो किंग लोगिन करने के बाद आपको अपने फेसबुक फ्रेंड्स के नाम दिखाई देंगे, जिसके आगे इनवाइट का एक बटन भी दिखाई देगा।
आप अपने जिस भी दोस्त के साथ लूडो का गेम खेलना चाहते हैं, इनवाइट बटन पर क्लिक करके आप उसे खेलने के लिए निमंत्रित कर सकते हैं, जैसे ही आप इनवाइट के बटन पर क्लिक करेंगे आपके दोस्त को इनवाइट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा और जैसे ही वह आपका निमंत्रण स्वीकार कर लेगा उसके बाद आप अपने फ्रेंड्स के साथ लूडो किंग गेम आराम से खेल सकते हैं।
लूडो किंग गेम में ले दोनों गेमों का मजा।
लूडो किंग गेम में दोनों ही गेम उपलब्ध है आप इसमें सांप सीढ़ी वाली गेम भी खेल सकते है। सांप सीढ़ी वाली गेम भी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही मोड में उपलब्ध है। लूडो किंग में जब आप ऑनलाइन खेलते हैं तो उसमें आप सिक्के शर्त के तौर पर भी लगा सकते हैं। जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ती जाती है।
लूडो किंग खेलते समय अगर आपको ऑफलाइन कोई दोस्त नहीं मिलता या ऑनलाइन कोई उपस्थित दोस्त नहीं मिलता तो आप लूडो गेम को कंप्यूटर के साथ भी खेल सकते हैं। उसके लिए आपको पहले दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिस पर क्लिक करते ही आप कंप्यूटर के साथ गेम खेल सकते हैं।
लूडो किंग में अब तो आप ऑफलाइन मोड में 6-6 दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। जिसे खेलने में बहुत ही ज्यादा आनंद आता है,कोरोना के दौरान लॉकडाउन के समय में लोगों ने लूडो किंग ऐप को बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। लोग अपना समय व्यतीत करने के लिए लूडो किंग का बहुत उपयोग करते थे। ऑनलाइन लूडो किंग लोगो को उनके चाहने वालों के साथ जोड़ कर रखता था। वह दूर होते हुए भी एक दूसरे के साथ मिल कर खेल सकते थे, और उस का आनंद उठा सकते हैं।
लूडो किंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि हर एक देश के लोग बहुत ही आनंद पूर्वक खेलते हैं। लूडो किंग मनोरंजन का बहुत अच्छा साधन बन चुका है। लूडो किंग 650सौ मिलियन से अधिक डाउनलोड्स के साथ अब तक का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया गेमिंग एप्लीकेशन भी बन चुका है।