कहानी राजपथ से कर्तव्य पथ की 

8 सितम्बर गुरुवार शाम 8 बजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया, नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा जा रहा है की गुलामी का प्रतीक किंग्सवे या राजपथ अब इतिहास को सौंप दिया गया है।

कर्तव्य पथ

पिछले 19 महीनो से सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर काम चल रहा था जो अब बनकर तैयार हो गया है। 9 सितम्बर से यह सेंट्रल विस्टा एवेन्यू आम जनमानस के लिए भी खुल जाएगा। 

कर्तव्य पथ

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया और संशोधित राजपथ का भी उद्घाटन किया,  जिसका नाम बदलकर अब कर्तव्य पथ कर दिया गया है। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “आज से राजपथ इतिहास बन गया है और कर्तव्य पथ से एक नया इतिहास रचा गया है।  कर्तव्य पथ के रूप में एक नए युग की शुरुआत हुई है।आज कर्त्तव्य पथ को इतिहास को समर्पित कर दिया गया है ।अब जब भी कोई मंत्री या अधिकारी इस मार्ग से गुजरेंगे, तो यह उन्हें उनके कर्तव्य की याद दिलाएगा।”

आपको बता दे की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना उस जगह पर की गईं है। जहां गुलामी के समय ब्रिटिश राजसत्ता के प्रतिनिधि की प्रतिमा लगी हुई थी।