E-Shram card/ लेबर कार्ड / श्रमिक कार्ड ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें ?
दोस्तों सरकार हर समय मजदूरों की भलाई के लिए कोई ना कोई स्कीम लॉन्च करती रहती है। इस बार सरकार ने श्रमिक कार्ड(LABOUR CARD) की स्कीम शुरू की है। जिसके अन्तर्गत मजदूरों को बहुत सारी सुविधाएं मिलने वाली है।
आखिर ये श्रमिक कार्ड योजना 2022 है क्या? और लेबर कार्ड अप्लाई कैसे करें ? श्रमिक कार्ड अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका हम आपको हिंदी में आपको आज विस्तार में बताएंगे।
श्रमिक कार्ड(LABOUR CARD) के फायदे
श्रमिक कार्ड की मदद से मजदूरों के बच्चों को छात्रवृति के कारण शिक्षा प्राप्त करने में बहुत सहायता मिलेगी। इसके साथ ही साथ मजदूरों के परिवार को स्वास्थ्य लाभ और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। मजदूर कार्ड का पंजीकरण करने के लिए आपको पहले अपनी पात्रता सत्यापित करनी होगी। आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
श्रमिक कार्ड सिर्फ गरीब मजदूर वर्ग के परिवार के ही बनेंगे। इसके साथ ही उनके परिवार में बच्चों को अच्छी शिक्षा और छात्रवृत्ति मिलेगी। अगर आप भी इस स्कीम के लिए साइन अप करना चाहते हैं तो आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से घर पर बैठे उनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर साइन अप कर सकते हैं। जिनके पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है वह अपने निकटतम कार्यालय में जाकर हुए आवेदन करके श्रमिक कार्ड प्राप्त कर सकता है।
अगर आप लेबर कार्ड की स्थिति जांच करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं, पर लेबर कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उसके ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाना होगा। लेबर कार्ड आप सिर्फ ऑफिशल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते है।
E-shram कार्ड के फायदे क्या है ?
श्रमिक कार्ड की मदद से लाभार्थी कई प्रकार की कल्याणकारी योजना जैसे की छात्रवृत्ति योजना, शुभ शक्ति योजना, आवास योजना, प्रस्तुति के दौरान होने वाला खर्चा, गंभीर बीमारियों आदि योजना का लाभ ले सकता है। प्रत्येक राज्य की अलग वेबसाइट पर आप श्रमिक पंजीकरण करने के साथ-साथ लेबर कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
समीकरण बनाने के लिए नियम प्रत्येक राज्य के अलग-अलग हैं। जिन लोगों ने आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठाया है, श्रमिक कार्ड बनवाने के बाद वह हर एक सरकारी योजना का लाभ लगभग उठा पाएंगे। मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।
लेबर कार्ड यानी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए ?
अलग-अलग राज्यों के पात्रता और दस्तावेज अलग-अलग हो सकते हैं।
लेकिन कुछ सामान्य पात्रता और दस्तावेज कुछ इस प्रकार है:-
१. आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
२. आवेदक ने 12 महीने में कम से कम 90 दिन मजदुर के रूप में कार्य किया हो।
३. श्रमिक की उम्र लगभग 18 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए।
४. परिवार के मुख्य सदस्य के नाम पर श्रमिक कार्ड बनेगा।
५. आधार कार्ड।
६. बैंक खाता।
७. पासपोर्ट साइज फोटो।
८. मोबाइल नंबर।
९ राशन कार्ड।
१०. निवास प्रमाण पत्र आदिमहत्वपूर्ण दस्तावेज जरूरी है।
श्रमिक कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
यदि कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने राज्य के श्रमिक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा, आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। आपको प्रस्तुत फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। उसके बाद जो भी दस्तावेज मांगे हैं, उन्हें आपको अपलोड करना होगा।उसके बाद सबमिट का बटन दबा के आवेदन पंजीकरण करने के लिए सब्मिट करना होगा।
श्रमिक कार्ड ऑफलाइन कैसे बनता है ?
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी श्रम विभाग के कार्यालय में जाना होगा। कार्यालय से श्रमिक कार्ड का फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से दर्ज करनी होगी ,और उसके बाद मांगे गए दस्तावेज साथ में लगाकर उसी कार्यालय में जमा करा दे।
श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें
श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य के श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा। उसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। अगर आपको यूजर नेम और पासवर्ड नहीं याद तो उसके इलावा आप अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के मदद से भी लॉगिन कर सकते हैं।
लॉग इन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। आपका प्रिंट लेबर कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें, क्लिक करते ही आपका श्रमिक कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
लेबर कार्ड बना है की नहीं ? स्टेटस चेक कैसे करें
अगर आप अपने लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, तो आप ऑनलाइन ही अपने लेबर कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-
- पहला सबसे पहले आपको अपने राज्य के समीप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको चेक स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है, और सर्च पर क्लिक करना है।
- सर्च पर क्लिक करने के बाद आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।