2027 तक टाटा ग्रुप अलग-अलग सेक्टर्स में 90 बिलियन डॉलर से ज्यादे का निवेश करने वाला है।
हाल ही में आये सूचनाओं के आधार पर ये बताया जा रहा है की 2027 तक टाटा ग्रुप इंडिया में अलग अलग तरह के सेक्टर में लगभग 90 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाला है।इसे अगर भारतीय रुपयों में बदला जाय तो यह लगभग 7 लाख 20 हजार करोड़ रूपये के बराबर होगा। यह इतनी बड़ी राशि है की लगभग 126 देशो की कुल जीडीपी भी इतनी नहीं होगी। यह निवेश भारत के आर्थिक महाशक्ति बनाने में बहुत मददतकर शाबित होने वाला है।
टाटा के अनुशार टाटा ग्रुप्स इस निवेश को अगल 5 वर्षो के दौरान करेगी। टाटा यह निवेश मोबाइल कंपोनेंट्स, बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी , जैसे नए नए सेक्टर्स में कर सकता है। टाटा ग्रुप्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरण का कहना है की वो 18 बिलियन डॉलर प्रतिवर्ष के हिसाब से अगले 5 साल तक निवेश करेंगे। ।
कहाँ-कहाँ होगा निवेश
टाटा ग्रुप ने अपनी प्लानिंग को भी बता दिया है की कैसे कैसे और कहाँ निवेश करने वाले है। टाटा 4684 करोड़ रुपये का निवेश तमिलनाडु में एक इलेक्ट्रॉनिक प्लांट में करने जा रही है जिसके यह अलग अलग मोबाइल कंपनियों को उनके कॉम्पोनेन्ट उपलब्ध कराया जायेगा जिससे भारत की दुषरे देशो से निर्भरता ख़त्म होगी।
टाटा ताईवान की कंपनी Wistron के साथ मिलकर भारत में iphone का मैन्युफैक्चरिंग करने की तैयारी में है।
यही नहीं टाटा ग्रीन एनर्जी पर लगभग 75000 करोड़ का निवेश करेगी जो हमारे पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। टाटा अलग-अलग देशो के हथियार कंपनियों के साथ मिलकर हथियार बनाएगी इसमें 20000 करोड़ से ज्यादे का निवेश करने का टाटा का प्लान है।
टाटा नए टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ,ब्लॉक चैन क्वांटम कंप्यूटर जैसे चीजों पर भी निवेश करेगा।जितने भी नए स्टार्टअप है टाटा उनको भी सपोर्ट करने की बात कर रही है।