यो व्हाट्सएप क्या है ? इसके क्या क्या फीचर है?  इसे हम कैसे डाउनलोड करें और कैसे इंस्टॉल करें ? क्या यह हमारे लिए खतरनाक तो नहीं है? इन सभी प्रश्नों का उत्तर आज के इस आर्टिकल में जानेंगे 

दोस्तों आपको तो व्हाट्सएप के बारे में पता ही होगा अधिकतर लोग व्हाट्सएप यूज करते ही है लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यो व्हाट्सएप क्या है | इसके क्या फीचर है और इसकी क्या-क्या नुकसान है?

आज हर किसी की दिन की शुरुवात व्हाट्सप्प से ही होती है हर कोई अपने अलग अलग कामो के लिए व्हाट्सप्प का उपयोग करता ही है | लेकिन आज हम यो व्हाट्सप्प की बात करेंगे क्योकि यो व्हाट्सएप पर व्हाट्सएप के मुकाबले कुछ ऐसे फीचर मौजूद है जिससे लोग यो व्हाट्सएप को कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं| 

यदि आप भी यो व्हाट्सएप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं और इस कंफ्यूजन में है कि क्या इसे डाउनलोड करना सही होगा की नहीं | तो आज आप इस आर्टिकल को अच्छे तरीके से पढ़े |

 यूँ देखा जाये तो यो व्हाट्सएप में कई सारे ऐसे फीचर है जो हमें ओरिजिनल व्हाट्सएप में नहीं मिलते है | यही वजह है कि लोग यो व्हाट्सएप को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम यह बता देना चाहते हैं कि यो व्हाट्सएप ओरिजिनल व्हाट्सएप की कॉपी है | इसे हम गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड नहीं कर सकते | इसे डाउनलोड करने के लिए  हमें क्रोम ब्राउज़र या किसी अन्य ब्राउज़र का यूज करना पड़ेगा |

यो व्हाट्सएप के बारे में कुछ जानकारियां

अगर आप एक फोन में दो दो व्हाट्सएप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप भी यो व्हाट्सएप का उपयोग करके  एक ही फोन में एक से अधिक व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं|  और यह पूरी तरह से सुरक्षित भी है आपको यह पता ही होगा कि आपको एक ही मोबाइल में एक से अधिक व्हाट्सएप को यूज करने के लिए उसको रूट करना पड़ता है | जबकि यो व्हाट्सप्प की बात करें तो यो व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन से अपने फोन फोन में बिना रूट किए ही दूसरे व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं | यदि आपको यो व्हाट्सएप का बिना रुके इस्तेमाल करना है तो आपको इसे समय समय पर अपडेट भी करना पड़ेगा |

क्या यो व्हाट्सएप यूज करना सुरक्षित है?

इस डिजिटल समय में हर किसी को किसी भी डिजिटल काम करने से पहले मन में यह सवाल जरूर आता है की क्या इस एप्लीकेशन को या इस प्लेटफार्म को यूज करने में कोई खतरा तो नहीं है क्या यह सुरक्षित है या असुरक्षित |  अगर हम यो व्हाट्सएप के बारें में बात करें तो इसके बारे में अभी कोई पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

इसका कोई साफ-साफ जवाब अभी नहीं मिला है क्योकि यह भी सकता है कि यो व्हाट्सएप यूज करने के पश्चात आपकी डाटा चोरी हो जाए और यह भी हो सकता है कि आपकी डाटा से किसी को कोई मतलब ही ना हो|  अगर एक्सपर्ट की बात करें तो एक्सपर्टस की राय है कि यो व्हाट्सप्प असुरक्षित हो भी सकता है और नहीं भी | क्योंकि इसके बारे में फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी सामने निकलकर नहीं आई है | जैसे कि इसका डाटा कहाँ स्टोर किया जाता है |

यो व्हाट्सएप कैसे डाउनलोड करें ?

  • यो व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए अपनको सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र या किसी भी अन्य ब्राउज़र पर जाना होगा|
  • उसके बाद आपको गूगल पर यो व्हाट्सएप लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड सर्च करना होगा|
  • सर्च रिजल्ट में आपको सबसे पहले वेबसाइट ओपन करना है अब आपको इस वेबसाइट में डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर आप क्लिक कर दें क्लिक करते ही यो यो व्हाट्सएप को एपीके फाइल डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी |
  • जब यो व्हाट्सएप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाए तब आप उस पर क्लिक करके इसे इंस्टॉल कर ले|
  •  कभी-कभी इंस्टॉल करते समय इंस्टॉल अननोन सोर्स ऑप्शन भी सामने आता है जिस पर आपको क्लिक कर देना है और इंस्टॉल कर लेनी है|
  • इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाइल नंबर इसमें वेरीफिकेशन कराके इसका उपयोग कर सकते हैं |

यो व्हाट्सएप को इंस्टॉल कैसे करें ?

यो व्हाट्सएप को डाउनलोड करने के बाद कई लोगों को इसको इंस्टॉल करने में परेशानी आती है| कई बार इसके लिए मोबाइल की सेटिंग को चेंज करना पड़ जाता है| जिसके कुछ स्टेप्स होते हैं जिसको आप नीचे ध्यान से पढ़े और उनका पालन करें अगर आपको भी ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो|

आप नीचे लिखे बातों यानी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से जो व्हाट्सएप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं |

  • यो व्हाट्सप्प इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल के फाइल मैनेजर में जाएं फाइल मैनेजर में जाने के बाद आपको डाउनलोड फोल्डर में यो व्हाट्सएप को ढूंढना होगा।
  • यो व्हाट्सएप मिल जाने के बाद आप उस पर क्लिक करें क्लिक करते ही इंस्टॉल अननोन सोर्स का ऑप्शन आता है| जिस पर क्लिक करके उसे परमिशन दे दें।
  • इसके बाद आप उस को इंस्टॉल पर फिर क्लिक करें और जो भी परमिशन मांगे उसे देते जाये|जब तक कि वह इंस्टॉल ना हो जाए।
  • अब आपके मोबाइल में यो व्हाट्सएप इंस्टॉल हो गया है तो आप अपना नंबर इसमें डाल कर अपना अकाउंट बना सकते हैं और नए नए फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।

यो व्हाट्सएप में अपना अकाउंट कैसे बनाएं

अगर आपको यो व्हाट्सएप में अकाउंट बनाने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-

  •  सबसे पहले आप अपने यो व्हाट्सएप को इंस्टॉल करें और इंस्टॉल करने के बाद उसे ओपन कर ले| ओपन होते ही आपको सबसे पहले एग्री एंड कंटिन्यू का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर लेनी है|
  • क्लिक करते ही आपको यो व्हाट्सएप में नया नंबर ऐड करने या अकाउंट बनाना चाहते जैसे ऑप्शन आएगा | इसके बढ़ आपको नेक्स्ट पर क्लिक करनी है |  इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डाल ले|
  • अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जो वेरिफिकेशन के लिए आती है जिससे सही से भर देनी है कभी-कभी वह आटोमेटिक वेरीफाइड भी हो जाती है |
  • इसके बाद आपको अपना नाम प्रोफाइल फोटो डालनी है जिसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है |

कुछ इसी आसान स्टेप्स का को फॉलो करके आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट बना सकते हैं|

यो व्हाट्सएप को अपडेट कैसे करें

जैसा कि मैंने आपको बताया कि यो व्हाट्सएप प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है इसलिए आप उसको वहां से अपडेट नहीं कर सकते है। इसको अपडेट करने के दो तरीके हैं पहला कि आप यो व्हाट्सएप में जब नया अपडेट आता है तो आपको मैसेज कर देता है यानी इसकी नोटिफिकेशन आपको उसी ऐप में ही मिल जाती है। दूसरा इसके लिए आपको क्रोम ब्राउजर में जाकर अपडेट करना पड़ता है।

यो व्हाट्सएप अपडेट करने के लिए सबसे पहले आप अपने पुराने वर्जन के व्हाट्सएप के चैट ऑप्शन में जाकर उसका बैकअप ले ले ताकि जब आप इसको अनइंस्टाल करके नया अपडेट करें तो आपके चाट हिस्ट्री डिलीट ना हो|  बैकअप लेने के बाद आप ब्राउज़र में जाकर यो व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर ले | यो व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने का तरीका आपको पहले ही बताया जा चुका है| अब इसको फिर से अपने नंबर अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके लॉगिन कर ले |

यो व्हाट्सएप के कुछ फीचर

  • यो व्हाट्सएप थीम लाइब्रेरी-यो व्हाट्सएप के ऑप्शन में आपको कस्टोमाईजेशन के साथ साथ डार्क थीम, गोल्डन ड्रीम और बहुत सारे यूनिक थीम आपको लाइब्रेरी में मिल जाएंगे|  आप अपने मोबाइल की बैटरी बचाने के लिए इसमें डार्क थीम का भी यूज कर सकते हैं | ये सारे ऑप्शन आपको यो व्हाट्सएप के थीम लाइब्रेरी में मिलता है|
  • रिकॉर्डर ऑडियो विदाउट टचिंग- आप बिना रिकॉर्डिंग बटन के टच किये रहे ही व्हाट्सएप में वॉइस को रिकॉर्ड कर सकते हैं|इसके लिए आपको सिंपली रिकॉर्डर को ऊपर की तरफ स्वाइप कर देना है जिससे आपका रिकॉर्डिंग ऑन हो जाएगा|
  • यो व्हाट्सएप कॉल ब्लॉकर-आप यो व्हाट्सएप में जिसको भी चाहे उसे कॉल ब्लॉकर में जाकर ,कॉल ब्लॉकर का इस्तेमाल करके ब्लॉक कर सकते हैं |
  • यो  व्हाट्सएप होम स्क्रीन वॉलपेपर- यो व्हाट्सएप में आप होम स्क्रीन के वॉलपेपर को भी चेंज कर सकते हैं या आप जैसा भी फोटो चाहे उसको आप लगा सकते हैं| आपको यो व्हाट्सएप में वॉलपेपर और थीम की लाइब्रेरी भी मिलती है|
  • एप लॉकर फॉर व्हाट्सएप- नए वर्जन में आपको एप्प लॉक करने की भी सुविधा मिलती है | आप एप्प लाकर में आप पैटर्न पासवर्ड और पिन के साथ फेस लॉक और फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी लगा सकते हैं |
  • हाईड नेम ऑफ पर्सन टू व्होम यू आर चैटिंग- इससे आप उन लोगों का नाम छुपा सकते हैं जिससे आप चैटिंग करते हो और इसकी सहायता से आपको यह फायदा होता है कि आपकी प्राइवेसी बनी रहती है | इससे किसी को भी यह पता नहीं चल सकता कि आप किस से चैट कर रहे थे|  यह एक बहुत ही कमाल का फीचर है जो आप को व्हाट्सएप में देखने को नहीं मिलेगी |
  • डुएल व्हाट्सएप- यह यो व्हाट्सएप का सबसे कमाल का फीचर माना जाता है क्योंकि इसकी सहायता से आप एक साथ दो व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं यह फीचर लोगों को बहुत ज्यादा पसंद भी आ रहा है|

यो व्हाट्सएप के नुकसान

जैसे आपको पता ही होगा कि किसी भी चीज का कुछ फायदा होता है तो साथ ही साथ कुछ ना कुछ नुकसान भी। वैसे ही यो व्हाट्सएप का हमको बहुत सारे शानदार फीचर मिलते हैं उसके कुछ नुकसान भी हैं। यो व्हाट्सएप की बात करें तो ये  सिक्योरिटी के मामले में ओरिजिनल व्हाट्सएप के मुकाबले सिक्योर नहीं है क्योंकी यह उसका एक कॉपी है।

इसमें ओरिजिनल व्हाट्सएप की तरह इंड टू इंड  इंक्रिप्शन की फैसिलिटी नहीं मिलती है। जिसका मतलब हमारे मैसेज को व्हाट्सएप के डेवलपर पढ़ सकते हैं|  इसका दूसरा सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन है जिसे ओरिजिनल व्हाट्सएप की कॉपी करके बनाया गया है अगर इसकी ऑफिशियल टीम को यह बात पता चल जाती है कि कोई भी व्यक्ति यो व्हाट्सएप के इस्तेमाल से कोई गलत काम कर रहा है तो वह आपके नंबर को बैन भी कर सकता है।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने यह जाना की यो व्हाट्सएप कैसे डाउनलोड करते है, उसको कैसे अपडेट करते हैं, यह हमारे लिए खतरनाक है या नहीं।अगर आपको यो व्हाट्सएप से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।